उत्तराखंड: सीएम पुष्कर धामी के प्रयासों का बड़ा असर, बेपटरी व्यवसाय में आई चारधाम यात्रा से जान
देहरादून, 23 सितंबर: उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। 18 सितंबर से शुरू हुई चार धाम यात्रा से कोरोना के कारण सुस्त पड़े प्रदेश के व्यवसायों को फिर से संजीवनी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिर से प्रदेश में बंद पड़े कारोबार को रफ्तार मिलेगी। जानकारी के मुताबिक अब तक साढ़े पांच हजार के करीब लोग चार धामों के दर्शन लाभ प्राप्त कर चुके हैं, जबकि 42 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं का अब तक ई-पास जारी किया चुका है।

200 करोड़ के आर्थिक पैकेज से राहत
ऐसे में एक बार फिर व्यापार को मिलने वाली उम्मीद के पीछे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशीलता ही है, जिसके परिणामस्वरूप कोरोना काल में आर्थिक मंदी की मार झेल रहे चारधाम यात्रा और पर्यटन से जुड़े व्यापारियों को नई उम्मीद मिली है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा ने भी कारोबारियों को नई ऊर्जा दी है। इस पैकेज के जरिए चारों धाम के होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी ड्राइवर सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एकमुश्त सहायता राशि सरकार की तरफ से मुहैया कराई गई है।
सरकार के प्रयास आ रहे काम
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पर्यटन विभाग की तरफ से अब तक लगभग 15 हजार लोगों को 7 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिसको सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। सीएम धामी भी इस बात को दोहरा चुके है कि चार धाम यात्रा से जुड़े व्यवसाइयों, तीर्थ पुरोहितों की दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिसका असर भी अब फिल्ड में दिखाई दे रहा है।
तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन भी स्थगित
इसी के साथ सीएम धामी ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों के सवालों को स्पष्ट करते हुए संकेत दिए कि उनके अधिकारों को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड की ओर से बनाई गई हाई लेवल कमेटी ने चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित की बात जानकर अपनी रिपोर्ट सरकार के सामने पेश करेगी। यहीं नहीं कमेटी में चारों धामों से दो-दो तीर्थ पुरोहितों को भी शामिल किया जाएगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर तीर्थ पुरोहितों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।
हाई कोर्ट का यात्रा को लेकर आदेश
आपको बता दें कि हाई कोर्ट की ओर से केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 800, बद्रीनाथ धाम में 1200, गंगोत्री में 600, यमुनोत्री में कुल 400 यात्रियों को जाने की अनुमति दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने चार धाम की यात्रा के दौरान कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव या फिर वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट साथ लाने पर ही प्रवेश देने का आदेश दिया था। इसी के साथ चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस बल तैनात करने के भी आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications