यूनिफॉर्म सिविल कोड पर उत्‍राखंड सीएम धामी ने कमर कसी, जल्‍द होगा ड्राफ्ट तैयार

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर उत्‍राखंड सीएम धामी ने कमर कसी, जल्‍द होगा ड्राफ्ट तैयार

देहरादून, 13 अप्रैल: देश भर में लंबे समय से यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात चल रही है। वहीं उत्‍तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने को लेकर कमर कस ली है। 24 मार्च को कैबिनेट बैठक में यूनिफार्म सिविल कोड को हरी झंड़ी मिलने के बाद अब गृह विभाग इसका ड्राफ्ट तैयार करेगा।

dhami

उत्तराखंड सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट गृह विभाग के जरिए बनाने का फैसला लिया है। अब इसके लिए जल्द कमेटी बनाने की उम्मीदें बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 24 मार्च को अपनी पहली कैबिनेट में उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने को मंजूरी दी थी, लेकिन तय नहीं हो पाया था कौन से महकमा इसका ड्राफ्ट तैयार करेगा।

सामान्य प्रशासन, गृह, समाज कल्याण, पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति विभाग में इसे लेकर असमंजस चलता है। मुख्यमंत्री धामी ने इसका ड्राफ्ट बनाने के लिए गृह विभाग को अधिकृत कर दिया है। प्रमुख सचिव गृह आरके सुंधाशु ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर गठित होने वाली कमेटी के लिए सात-आठ नाम गृह विभाग मुख्यमंत्री को जल्द भेज सकता है।

इसमें न्यायिक सेवा, पूर्व नौकरशाह के साथ ही समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का प्रतिनिधित्व शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद कमेटी इसका ड्राफ्ट तैयार करेगी, जिसे बनाने में वक्त लग सकता है। देश में उत्तराखंड पहला राज्य होगा, जिसमें सभी धर्मों के लोगों के लिए एक समान कानून होगा। हालांकि, गोवा में यह कानून लागू है, लेकिन वहां यह व्यवस्था पहले से चली आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+