उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, सरकारी बसों के किराये में की कटौती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने सरकारी बसों का किराया घटा दिया है। योगी सरकार ने बढती हुई सर्दियों देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।

सीएम योगी के फैसले से आवाजाही कर रहे यात्रियों को बड़ा फायदा होने वाला है। सरकार ने शीतकाल में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए किराए में कमी करने का फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश: सरकारी बसों के किराये में की कटौती

साथ ही योगी सरकार ने ठंड में लोड फैक्टर में गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने के चलते परिवहन निगम को किराए में कमी के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बसों के किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी।

वहीं इससे पहले, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोडवेज के संविदाकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी थी। सीएम योगी ने संविदाकर्मियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया था। यूपी सरकार ने कहा कि पहली दिसंबर से संविदा कार्मिकों की सैलरी में इजाफा किया जाएगा। उन्हें 14 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक भुगतान किया जाएगा। सीएम योगी के इस फैसले के बाद 30 हजार से अधिक संविदा कर्मियों को फायदा मिलेगा। उनकी सैलरी में 700 से लेकर 1000 रुपये तक प्रतिमाह की बढ़ोतरी होगी।

प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सैलरी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। ड्राइवरों और कंडक्टरों की सैलरी एक बार फिर बढ़ाई गई है। इससे पहले उन्हें 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिल रहा था। जिसमें 14 पैसे प्रतिकिलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। जो बढ़कर अब 1.89 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है। अब ड्राइवरों और कंडक्टरों की सैलरी में 700 से लेकर 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें- UP News: लखनऊ में 30 नवंबर को होगा उद्यमी महासम्मेलन, सीएम योगी करेंगे उद्धाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+