UP News: लखनऊ में 30 नवंबर को होगा उद्यमी महासम्मेलन, सीएम योगी करेंगे उद्धाटन
UP News: लखनऊ में 30 नवंबर को उद्यमी महासम्मेलन का उद्धाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित विभूति खंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्यमी महासम्मेलन में ट्रांसफॉर्मिंग एमएसएमई 4.0 पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान उद्यमियों को उद्योग की स्थापना और संचालन में आ रही दिक्कतों से सीएम योगी को अवगत कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि उद्यमी सम्मेलन में वाराणसी के 50 से अधिक लोग शामिल होंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक इस आयोजन में मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन व निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम खादी ग्रामोद्योग उद्योग मंत्री राकेश सचान होंगे। मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने शनिवार काे महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
इस दौरान आरके चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि एक से तीन दिसंबर तक लखनऊ में ही आईआईए भवन में इंडिया फूड एक्स्पो का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्धाटन यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता करेंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इंडिया फूड एक्सपो का यह 9वां सीज़न है। इस साल पहली बार पांच देशों चीन, वियतनाम, युगांडा, उज़्बेकिस्तान व रवांडा द्वारा एक्सपो में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से जुड़े स्टाल लगाए जायेंगे।
यह भी पढ़ें गोरखपुर में बहने लगी औद्योगिक विकास की बयार, 18 बड़ी कंपनियों के साथ निवेश करेगी योगी सरकार












Click it and Unblock the Notifications