उत्तर प्रदेश: दुनिया में पहली बार डाक विभाग ने जारी किए एक साथ 75 डाक टिकट
लखनऊ, 29 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) के नाम बुधवार को एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दुनिया में पहली बार डाक विभाग ने एक साथ ओडीओपी के 75 उत्पादों पर आधारित डाक टिकट जारी किए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड दुनिया में 32 डाक टिकट का ही है। इस पहल से अब ओडीओपी की ब्रांडिंग वैश्विक स्तर पर और देश में भी मजबूत होगी। इससे प्रदेश के परंपरागत उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। साथ ही कारीगरों को भी लाभ मिलेगा।

सीएम योगी ने प्रदेश में पहली बार परंपरागत उत्पादों को नई पहचान देने के लिए ओडीओपी की शुरूआत 2017 में की थी। परंपरागत उत्पादों का जिले स्तर पर चयन किया गया और कारीगरों को वैल्यू एडिशन के लिए लोन से लेकर आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई गई। आज इसी कड़ी में डाक विभाग ने 75 ओडीओपी डाक टिकट भी जारी किया है। इस अभिनव प्रयोग से लोगों को अपने जिले के उत्पाद डाक टिकट के रूप में होने पर गर्व महसूस होगा। साथ ही जिन जिलों में इन लिफाफों को भेजा जाएगा, उन जिलों के लोगों को भी संबंधित जिले के उत्पादों की जानकारी होगी।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी यूपी की भी ब्रांडिंग
एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि हर जिले के डाक विभाग में उसी जिले का ओडीओपी डाक टिकट मिलेगा। ओडीओपी डाक टिकट का उपयोग सरकारी कार्य में भी किया जाएगा। इसके लिए अफसरों को जल्द निर्देश जारी किए जाएंगे। इस अभिनव प्रयोग से एक ओर ओडीओपी की ब्रांडिंग होगी। वहीं, दूसरी तरफ ओडीओपी कारीगरों को भी इसका लाभ मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी की भी ब्रांडिंग होगी।
'यूपी का हुनर, अब आपके घर' लिखी है पंच लाईन
उन्होंने बताया कि डाक विभाग की ओर से जारी किए गए इस लिफाफे को बेहद ही आकर्षक बनाया गया है। इस डिजाइनर लिफाफे के मुख्य भाग पर संबंधित जिले के ओडीओपी की फोटो और उसका नाम लिखा हुआ है। साथ ही नीचे 'यूपी का हुनर, अब आपके घर' पंच लाईन भी लिखी गई है। इसके अलावा पिछले हिस्से पर उस उत्पाद के बारे में हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी दी गई है। इस डिजाइनर लिफाफे का उपयोग शादी, विवाह या अन्य कार्यक्रमों में भी किया जा सकता है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications