प्रयागराज में घोषणापत्र जारी करने से रोका गया तो भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- BJP पर कोई कोई एक्शन नहीं होता
प्रयागराज में घोषणापत्र जारी करने से रोका गया तो भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- BJP नेता भीड़ के साथ कैंपेन करे तो...
लखनऊ, 30 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में चुनावी आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी है. इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव आयोग और प्रशासन को घेरा. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बीजेपी के सभी बड़े नेता इन दिनों डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं और नेताओं के साथ भारी भीड़ भी देखने को मिल रही है, जो कि कोविड-19 के दौरान खतरनाक हो सकती है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ''भाजपा नेता भीड़ के साथ कैंपेन करें, नफरत भरी बातें करें। प्रशासन का कोई एक्शन नहीं। लेकिन कांग्रेस पार्टी को आज प्रयागराज में युवा घोषणापत्र जारी करने से रोका गया। सरकार के दबाव में चुनाव आयोग व प्रशासन युवाओं के एजेंडे को दबाने और लोकतंत्र को कुचलने में लगा हुआ है। निष्पक्षता?''
इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे. सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह 5 लोगों के साथ डोर-टू-डोर अभियान कर रहे हैं.
Recommended Video
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को उन्हें डोर-टू-डोर अभियान का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर उनके वीडियो को डेमो बना देना चाहिए, वरना चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल जारी रहेंगे. उन्होंने पूछा कि एफआईआर सिर्फ कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री पर क्यों?
गौरतलब है इन दिनों उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों में चुनावी जंग जारी है. खुद गृह मंत्री अमित शाह लोगों के घर-घर पहुंचकर बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं. बीजेपी के तमाम केंद्रीय नेता डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस का आरोप है कि उन्हें यूपी के प्रयागराज में युवा घोषणा पत्र जारी करने से भी रोक दिया गया.
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications