Odisha News: अमेरिकी कंपनी ओडिशा में सिलिकन कार्बाइड यूनिट करेगी स्थापित

अमेरिका स्थित सिलिकन पावर ग्रुप ने 1,000 करोड़ के निवेश के साथ ओडिशा में 150 मिमी सिलिकन कार्बाइड यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई है। यह निवेश समूह की भारतीय सहायक कंपनी RIR पावर इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा किया जाएगा।

कंपनी के प्रमोटर हर्षद मेहता ने गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री तुषारकांति बेहरा के नेतृत्व में आए ओडिशा प्रतिनिधिमंडल को एक एलओआई लेटर सौंपा है।

Odisha News

सिलिकन पॉवर वाली इस कंपनी का मुख्यालय अमेरिका में है। ये कंपनी हाई पॉवर सेमीकंडक्टर डिवाइस और यूटिलिटी एप्लीकेबल सिस्टम का डिजाइन, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग देखती है।

इस डील को पक्का करने के लिए कंपनी के प्रमोटर हर्षद मेहता के नेतृत्व में एक टीम एक महीने के भीतर ओडिशा का दौरा करेगी। कंपनी ने अगले 18 से 24 महीनों में परिचालन शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई है।

इससे पहले दिन में ओडिशा प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और नई सेमीकंडक्टर विनिर्माण और फैबलेस नीति, 2023 सहित विभिन्न नीतियों के तहत दिए जाने वाले प्रोत्साहनों पर भी बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+