राजस्‍थान सरकार फ्री में करवा रही IAS व RAS की कोचिंग, अभ्‍यर्थियों को करना होगा यह काम

राजस्‍थान सरकार ने युवाओं की अफसर बनाने की दिशा में शानदार कदम उठाया है। अब युवाओं को यूपीएएसी और आरपीएस की परीक्षाओं की तैयारी फ्री में करवाई जाएगी।

UPSC RPSC Exam Free coaching

भारतीय प्रशासनिक सेवा और राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा का अफसर बनकर लोगों की सेवा करने का ख्‍वाब देखने वालों के लिए खुशखबरी है। अब ऐसे युवाओं की कामयाबी की राह महंगी कोचिंग फीस नहीं रोक सकेगी, क्‍योंकि राजस्‍थान सरकार ने युवाओं को यूपीएससी और आरपीएसस की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्‍क करवाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के स्थापना दिवस समारोह में आईएएस और आरएएस की फ्री कोचिंग की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना का शुभारंभ भी किया।

यूपीएएसी और आरपीएस की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को जानकारी देने के लिए 24 अप्रैल 2023 को शिविर लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आईएएस और आरएएस की फ्री कोचिंग की योजना का शुभारंभ किया और इस योजना को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचने की बात कही। ऐसे में योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम एनएसयूआई को खुद करना चाहिए ताकि जनता तक जानकारी पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को मुफ्त मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा प्रदान करने की योजना के बारे में भी बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+