UP Nikay Chunav: यूपी में सभी सीटों पर AAP लड़ेगी निकाय चुनाव, भ्रष्टाचार होगा

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी व सांसद ने कहा है कि यूपी निकाय चुनाव में पार्टी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

Sanjay Singh

UP Nikay Chunav: पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने निकाय चुनाव की तैयारियों को संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का पूरा फोकस यूपी में हो रहे निकाय चुनाव पर है। महापौर अध्यक्ष और वार्डों के आरक्षण पर मिलीं आपत्तियों का निस्तारण होने के साथ ही प्रत्याशियों के चयन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

गुजरात, हिमांचल विधानसभा और दिल्ली एमसीडी में हुए चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अब प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने तय किया है कि वह यूपी नगर निगम चुनाव में भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने निकाय चुनाव की तैयारियों को संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का पूरा फोकस यूपी में हो रहे निकाय चुनाव पर है। महापौर, अध्यक्ष और वार्डों के आरक्षण पर मिलीं आपत्तियों का निस्तारण होने के साथ ही प्रत्याशियों के चयन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप सांसद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पार्टी ने बूथ स्तर कर के संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में आप नगर निकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने और शहरों की बेहतर सफाई व्यवस्था को मुख्य मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी जीतेगी तो यूपी में भी मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा।

आप सांसद ने कहा कि दिल्ली एमसीडी में 15 साल से कब्जा जमाए भाजपा को जनता ने जहां नकार दिया है, वहीं, गुजरात में 13 प्रतिशत वोट पाकर आम आदमी पार्टी महज 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। इसलिए यूपी के निकाय चुनाव में भी पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी चुनाव तैयारी में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+