UP News: सीएम योगी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया के साथ की समीक्षा बैठक, यूपी के लिए बना मेगा प्लान

सीएम योगी ने गुरुवार को लखनऊ में अपने आवास पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ बैठक कर यूपी में स्वास्थ्य के हालात को लेकर चिंता व्यक्त की।

chief Minister Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ यूपी में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं को और अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रगति की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री

कोविड में यूपी के 36 जिलों में नहीं था आईसीयू

मुख्यमंत्री ने विगत 6 वर्ष में प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ बनाने में केन्द्र सरकार से मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब कोविड आया तब प्रदेश के 36 जिलों में एक भी आई0सी0यू0 नहीं थी। भारत सरकार के सहयोग से हर जनपद में आई0सी0यू0 की व्यवस्था की गयी। हमने वर्चुअल आई0सी0यू0 भी चलाये, जो एक मॉडल बना। आज टेलीकन्सल्टेशन और टेलीमेडिसिन सेवा से सुदूर गांवों में लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

यूपी के हर जिले में खुलेगा मेडिकल कालेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश 'एक जनपद, एक मेडिकल कॉलेज' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में 45 जनपदों में सरकारी मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हैं। शीघ्र ही एक ही दिन उत्तर प्रदेश के 13 जनपदों में मेडिकल कॉलेज का शुभारम्भ होने वाला है।

परिवार के साथ प्रत्येक सदस्य पर करें फोकस

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की सराहना करते हुए अधिकाधिक लोगों को इससे लाभान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब हमें परिवार के साथ-साथ प्रत्येक सदस्य पर फोकस करना होगा। उत्तर प्रदेश में अब तक 2.98 करोड़ कार्ड जारी किए जा चुके हैं। 23.51 लाख लोगों ने इसका लाभ लिया है। प्रदेश में इस योजना के अन्तर्गत अब तक 3,148 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

यूपी में 6 करोड़ नए लाभार्थी को बनाएं

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गोल्डन कार्ड बनाये जाने में तेजी की अपेक्षा है। प्रदेश में 6 करोड़ नए लाभार्थी जोड़े जाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाना चाहिए। कोई भी पात्रजन इससे वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत योजना से अधिक से अधिक निजी अस्पतालों को जोड़ने के प्रयास किए जाएं।

सत्यापित परिवारों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत के अन्तर्गत अब तक एस0ई0सी0सी0 डेटा के अनुसार लाभार्थी चिन्हित करने की बाध्यता के कारण कतिपय समस्याएं आ रही थीं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सत्यापित कर उपलब्ध कराये गए डाटा के आधार पर भी लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार जिन परिवारों को सत्यापित कर डाटा उपलब्ध कराएगी, सभी को आयुष्मान भारत कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

एक मेडिकल कालेज पांच कम्युनिटी सेंटर को गोद लें

कहा कि कम्युनिटी हेल्थ सेण्टर को और मजबूत करने की आवश्यकता है। हमारे मेडिकल कॉलेज इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उचित होगा यदि हर मेडिकल कॉलेज न्यूनतम 5 कम्युनिटी हेल्थ सेण्टर को गोद ले। वहां नियमित अन्तराल पर डॉक्टर्स विजिट कर सेंटर के डॉक्टरों का मार्गदर्शन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+