गरीबी उन्मूलन और शेयर बाजार निवेश में यूपी ने सबको छोड़ा पीछे, बना बैंकों और पर्यटकों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश विकास, आर्थिक प्रगति और सफलता की नई इबारत लिख रहा है। गरीबी उन्मूलन, शेयर बाजार निवेशकों, घरेलू पर्यटकों, आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या और बैंकों के पसंदीदा निवेश वाले राज्यों के मामले में उत्तर प्रदेश ने देश के अन्य राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
समृद्धि की यह चमकती तस्वीर भारतीय स्टेट बैंक रिसर्च, भारतीय रिजर्व बैंक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, पर्यटन मंत्रालय, आयकर विभाग और नीति आयोग की अलग-अलग रिपोर्टों से सामने आती है। विभिन्न परियोजनाओं के लिए बैंकों से धनराशि लेने के मामले में उत्तर प्रदेश ने काफी तेजी पकड़ ली है।

रिज़र्व बैंक के अगस्त बुलेटिन के अनुसार, 2013-14 में बैंकों से कुल परियोजना वित्तपोषण में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी केवल 1.1 प्रतिशत थी। यह बढ़कर 16.2 फीसदी हो गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर यूपी देश में नंबर वन बन गया है।
गरीबी सूचकांक पर नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में गरीबों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लगभग 3.43 करोड़ लोगों को गरीबी के दलदल से बाहर निकाला गया है। इसके अलावा शेयर बाजार में नए निवेशकों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक, अप्रैल में 1.26 लाख नए निवेशक शेयर बाजार से जुड़े, जबकि महाराष्ट्र से 1.18 लाख नए निवेशक शेयर बाजार में उतरे। नए निवेशक जोड़ने के मामले में यूपी पिछले छह महीने से देश में पहले स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications