बेरोजगार युवाओं की दुखती रग पर प्रियंका ने रखा हाथ, किया ये वादा
बेरोजगार युवाओं की दुखती रग पर प्रियंका ने रखा हाथ, किया ये वादा
बुलंदशहर, 04 फरवरी: मिशन 2022 के लेकर सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रखी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान व जवान बहुल जिले में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रोजगार पर अपना फोकस रखा। बेरोजगार युवाओं की दुखती रग पर हाथ रख कर युवाओं को खूब साधा।

प्रत्येक विधान सभा पर युवा मतदाता निर्णायक भूमिका में है। विधान सभा चुनाव में राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए जनपद में आठ तक अनवरत जन संपर्क किया। जन संपर्क के दौरान उनकी नजर युवाओं पर रही।
प्रियंका ने युवाओं की दुखती रग पर हाथ रख कांग्रेस की सरकार आने पर थोक में रोजगार देने का वादा किया। प्रियंका ने बेरोजगार युवाओं के रोजगार की बात हर जगह उठाई। प्रियंका के रोड-शो के दौरान युवाओं की भारी भीड़ नजर और युवा प्रियंका के नारे लगाते हुए नजर आएं। प्रियंका वाड्रा ने 20 लाख लोगों को जिले में सात विधान सीट हैं। जिले की प्रत्येक विधान सभा में युवा मतदाता बड़ी संख्या में हैं।
इनकों निर्णायक कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा। यदि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को नजर डाले तो युवा निर्णायक साबित हुए हैं। युवाओं ने निर्दलीय प्रत्याशियों के सिर जीत का ताज सजाया है। प्रियंका ने जनपद भ्रमण कर युवाओं को साध गईं।












Click it and Unblock the Notifications