आगरा से कांग्रेस प्रत्‍याशी उठा रहे मांग, यहां आने चाहिए राहुल या प्रियंका गांधी

आगरा, 04 फरवरी: उप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचार के लिए राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम चाहिए। संगठन ने शीर्ष नेतृत्व को प्रत्याशियों की मांग से अवगत कराते हुए स्टार प्रचारकों की मांग की है।

UP election 2022 agra congress candidates demands rahul gandhi and priyanka gandhi

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में अब तक केवल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क को आगरा आए हैं। उन्होंने उत्तर, दक्षिण, छावनी, ग्रामीण, खेरागढ़ और फतेहपुर सीकरी में जनसंपर्क किया था। पार्टी प्रत्याशियों द्वारा अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम लगाने की मांग की गई है। इसके साथ ही सलमान खुर्शीद, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, जितेंद्र भंवर सिंह, प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी के कार्यक्रमों की भी मांग है। प्रियंका गांधी वाड्रा की यहां पिछले वर्ष सात अक्टूबर को रैली होनी थी, जो स्थगित हो गई थी। प्रियंका गांधी यहां 20 अक्टूबर और 28 दिसंबर को आईं जरूर, लेकिन रैली नहीं हो सकी। उनके द्वारा दिए गए नारे "लड़की हूं लड़ सकती हूं' के लोकप्रिय होने के बाद आधी आबादी को आकर्षित करने को उनके कार्यक्रम की मांग की जा रही है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की मांग की गई है। वहीं, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का शहर में कार्यक्रम कराने की मांग भी की गई है।

दूसरे दलों ने लगा दी झड़ी

भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता आगरा में आकर प्रचार कर गए। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की भी यहां सभा हो गई। दो फरवरी को बहुजन समाज पार्टी की अध्‍यक्ष मायावती ने भी जनसभा की। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की सभा होने जा रही है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्‍याशी भी बड़े नेताओं के यहां आने की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस की तरफ से प्रमोद तिवारी गुरुवार को ही आगरा आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+