UP: सीएम की घोषणा- गोल्डन गर्ल्स अन्नु और पारुल बनेंगी डीएसपी, तीन-तीन करोड़ रुपये का ईनाम भी
एशियन गेम्स में यूपी की बेटियों का जलवा रहा, जहां दो लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब मेरठ की गोल्डन गर्ल्स अन्नू रानी और पारुल चौधरी डीएसपी बनेंगी। उनके लिए यूपी सरकार ने आर्थिक ईनाम का भी ऐलान किया है, जिसके तहत दोनों को तीन-तीन करोड़ रुपये दिए जाएं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने विस्तार से इसकी जानकारी दी है।
मामले में सीएम योगी ने कहा कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले जो हमारे खिलाड़ी हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से तीन-तीन करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अन्नु रानी ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता था।

रानी ने अपने पहले प्रयास में 56.99 मीटर के थ्रो से शुरुआत की और इसके बाद अगले प्रयास में 60+ का स्कोर किया। दूसरे प्रयास में 61.28 मीटर भाला फेंककर वह पदक की दौड़ में शामिल हो गई लेकिन चौथे प्रयास में उनका 62.92 मीटर भाला स्वर्ण पदक के लिए पर्याप्त साबित हुआ। रानी ने पहले स्थान पर रहते हुए भारत को 15वां स्वर्ण पदक दिलाया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में पारुल चौधरी ने कहा कि रजत पदक लाकर मैं बहुत खुश थी, लेकिन उत्साह अगले दिन दौड़ में गोल्ड लाने के लिए था। मैंने ठान लिया था रुकना नहीं है मुझे रातभर नींद नहीं आई थी और अगले दिन सुबह पांच बजे नींद आई। अगले दिन जब मैं दौड़ रही थी तो अंतिम क्षण में मेरे दिमाग में बस यही था कि पारुल आज तेरे पास चांस है। अगर चूक गई तो डीएसपी बनने का सपना पूरा नहीं होगा। मैंने अपनी पूरी जान लगा दी और गोल्ड मेडल जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications