'जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता', जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिया भरोसा
UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। सीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के हर हाल में सुनवाई व निस्तारण के निर्देश दिए। रविवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम ने आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं।
जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 100 से अधिक फरियादियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

साथ ही, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।
किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले और कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। सीएम के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications