INDIA पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कसा तंज, ट्वीट कर कहा- 'कौआ अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा'
UP CM Yogi Adityanath: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन को INDIA (इंडिया) नाम दिया है। विपक्षी दलों द्वारा गठबंधन का नाम INDIA रखने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा हमला बोला है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कौआ अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा। कहा कि अमावस्या की काली रात को पूर्णिमा का नाम देने से वह शीतल और प्रकाशवान नहीं हो जाएगी। नाम बदलने से इनका मूल स्वभाव नहीं बदल जाएगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि ऐसे ही I.N.D.I.A. नाम लगा लेने से आत्मा और संस्कार में रची-बसी विभाजनकारी सोच और भारत विरोधी दृष्टि समाप्त नहीं हो जाएगी। सीएम योगी ने विपक्षी दलों के I.N.D.I.A नाम रखने पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए हमला बोला है।
कौआ अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 25, 2023
अमावस्या की काली रात को पूर्णिमा का नाम देने से वह शीतल और प्रकाशवान नहीं हो जाएगी।
नाम बदलने से इनका मूल स्वभाव नहीं बदल जाएगा।
ऐसे ही I.N.D.I.A. नाम लगा लेने से आत्मा और संस्कार में रची-बसी विभाजनकारी सोच और भारत विरोधी दृष्टि…
सीएम योगी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा नाम बदलने से काम नहीं बदल जाएगा। यह लड़ाई इंडिया बनाम आईएनडीआईए के बीच है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का 'INDIA' नाम रखने पर तंज कसा था।
उन्होंने कहा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया है और इंडियन मुजाहिद्दीन में भी इंडियन है। सिर्फ नाम रख लेने से क्या होता है। पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं।












Click it and Unblock the Notifications