धर्म के नाम पर बंद करा दिए गए मवेशी बाजार: भूपेश बघेल
गोरखपुर, 24 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ में हवा चल रही है। गोवा भारतीय जनता पार्टी की सरकार गई। वह गुरुवार को देवरिया जिले के भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी केशव चंद यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छुट्टा जानवर की समस्या भाजपा सरकार के समय से है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि 10 तारीख को योगी को जनता मठ में बैठा देगी। बंजरगी मवेशी वालों को पीटते थे। धर्म के नाम से मवेशी बाजार बंद कर दिया। अब जानवर खेतों में है। किसान रातों में अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज आप खेत नहीं बचा पा रहे हैं, कल देश नहीं बचा पाएंगे। यही बजरंगी कल गांव-गांव में दंगा कराएंगे। यह समस्या पैदा करने वाले लोग हैं।
खेत की रखवाली कर रहे पढ़ने वाले छात्र
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, "इनके पूर्वज आजादी नहीं, अंग्रेजों के पक्ष में खड़े थे। पढ़ने वाले छात्र खेत की रखवाली कर रहे हैं। कहते हैं हमारा देश खतरे में है। मेरे गांव में स्कूल क्यों चाहिए यह सवाल मत पूछिए। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में जाते हैं तो कहते हैं देश खतरे में है। यूपी चुनाव के दौरान कह रहे हैं कि देश खतरे में है। धर्म का समर्थन क्यों नहीं मिलता यह सवाल मत कीजिए।"
मैं भी हिंदू धर्म को मानता हूं
उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए बघेल ने कहा, "बच्चे परीक्षा देने लखनऊ बनारस इलाहाबाद जाते हैं पेपर लीक हो जाते हैं। रोजगार नहीं मिलता। किसानों के सीने के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जाती है और यह कहते हैं कि सवाल मत पूछिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अभी गोरखनाथ पीठ में जाकर दर्शन किया। मैं भी हिंदू धर्म को मानता हूं। धर्म राजनीति की बात नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications