केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले-विमानों में आ रही तकनीकी खराबी पर हमने एक्शन लिया,सुरक्षित सफर हमारी जिम्मेदारी

पिछले कुछ महीनों में विमानों में लगातार आ रही तकनीकी खराबी पर सरकार ने एक्शन लिया है. निगरानी तंत्र मजबूत किया गया है. सुरक्षा के हर कदम उठाए जा रहे हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरी है. मं

नई दिल्ली,3 अगस्त. पिछले कुछ महीनों में विमानों में लगातार आ रही तकनीकी खराबी पर सरकार ने एक्शन लिया है. निगरानी तंत्र मजबूत किया गया है. सुरक्षा के हर कदम उठाए जा रहे हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरी है. मंगलवार को न्यूज़18 के कार्यक्रम अमृत रत्न सम्मान में पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये बातें कहीं.

sindiya

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने मंत्रालय के कामकाज को लेकर कहा कि सफर सुरक्षित रहे, यह हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, "मेरे लिए इस मंत्रालय का कार्यभार संभालना भावनात्मक क्षण था, क्योंकि मेरे पिता जी ने भी कभी यह पद संभाला था." उन्होंने कहा, "मोदी जी की तरफ से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे निष्ठा से निभाने का काम कर रहा हूं."

अपनी कमजोरी पर कांग्रेस को ही करना होगा मनन: सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के राजनीतिक उतार पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि अब यह पार्टी उनका अतीत है. उन्होंने कहा, "अब मैं सिर्फ अपने वर्तमान और भविष्य के बारे में बात करूंगा. कांग्रेस क्यों कमजोर हो रही है, उसके बारे में चिंतन-मनन उसे ही करना पड़ेगा."

जीत स्वीकार तो, हार को भी स्वीकार करना चाहिए
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में ग्वालियर में भाजपा की हार को लेकर कहा, "हार और जीत ज़िंदगी के दो पहलू हैं. जीत स्वीकार तो, हार को भी स्वीकार करना चाहिए. मध्य प्रदेश में कई नगर निगमों में हमको कठिनाई का सामना करना पड़ा. हम इसका विश्लेषण करेंगे." उन्होंने कहा कि वह पद की लालसा नहीं रखते हैं. उन्हें जो काम मिला है उसे पूरी निष्ठा से करने की कोशिश कर रहे हैं. पद के लिए कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैंने आत्मसम्मान के लिए वह कदम उठाया था, न कि पद के लिए."
जीत स्वीकार तो, हार को भी स्वीकार करना चाहिए
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में ग्वालियर में भाजपा की हार को लेकर कहा, "हार और जीत ज़िंदगी के दो पहलू हैं. जीत स्वीकार तो, हार को भी स्वीकार करना चाहिए. मध्य प्रदेश में कई नगर निगमों में हमको कठिनाई का सामना करना पड़ा. हम इसका विश्लेषण करेंगे."

उन्होंने कहा कि वह पद की लालसा नहीं रखते हैं. उन्हें जो काम मिला है उसे पूरी निष्ठा से करने की कोशिश कर रहे हैं. पद के लिए कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैंने आत्मसम्मान के लिए वह कदम उठाया था, न कि पद के लिए."

अमृत रत्न सम्मान का आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव की पृष्ठिभूमि में देश के नंबर वन चैनल न्यूज18 इंडिया ने दिल्ली के ताज पैलेस होटल में एक बेहद खास कार्यक्रम 'अमृत रत्न सम्मान' का आयोजन किया है. इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट काम करने वाले उन अहम शख्सियतों का सम्मान किया जा रहा है, जिन्‍होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया है. अमृत रत्न सम्मान' से सम्मानित होने वाली हस्तियों के नाम का चयन एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा गहन विचार-विमर्श के बाद किया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+