केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया

वाहन दुर्घटना में पांच लोगों का निधन दु:खद है। राज्य सरकार की मदद के अलावा दु:ख की घड़ी में मैं आपके साथ हूं। पीड़ित परिवारों को नियम के दायरे में हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। यह बात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, शुक्रवार को वित्तोली पहुंचे थे। वहां उन्होंने वाहन दुर्घटना के मृत पांच लोगों के परिवार समेत गांव के लोगों से घटना की जानकारी ली। मंत्री सिंधिया ने कहा कि दु:ख की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है।

Union Minister Jyotiraditya Scindia consoled the families of the victims

पीड़ित परिवार की हर तकलीफ काे दूर करने के लिए हमारे द्वार 24 घंटे खुले रहेंगे। उन्होंने विलाप कर रही महिलाओं को ढांढस बंधाया। मंत्री सिंधिया के साथ पिछड़ा वर्ग विकास निगम के चेयरमैन रघुराज सिंह कंसाना भी थे। वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को बानमोर के जैतपुर रोड पर भी पहुंचे । वहां उन्होंने एक स्थान पर उपस्थित गुर्जर समाज, प्रजापति समाज व बाल्मीक समाज के पीड़ित परिजन से मुलाकात की।

तीनों समाज के 3 लोगों की पटाखा विस्फोट कांड में मौत हो गई थी। पीड़ित प्रजापति परिवार के लोगों ने मंत्री सिंधिया को एक आवेदन सौंपकर परिवार के एक व्यक्ति को जेके टायर में नौकरी दिलाने की गुहार की। गुर्जर परिवार के लोगों ने मृतक के दो बच्चों का प्रवेश डीपीएस स्कूल में कराने की विनती की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+