केंद्र सरकार ने हरियाणा को दी NIFT की सौगात, सीएम मनोहर ने कहा पीएम मोदी को आभार

चंडीगढ़, 12 जुलाई। केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने हरियाणा के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) का उद्घाटन किया। इस असवर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना से ना केवल पंचकूला, बल्कि हरियाणा के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। देश का यह 17वां कैम्पस होगा और इसका विकास विश्व स्तर के NIFT कैंपस के रूप में किया जाएगा। इस संस्थान की आधारशिला 29 दिसम्बर, 2016 को तत्कालीन केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा रखी गई थी। इस संस्थान की स्थापना केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय और निफ्ट, दिल्ली के सहयोग से की गई है। 10.45 एकड़ भूमि पर स्थापित यह परियोजना 133.16 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई है।

Union minister inaugurated NIFT in Haryana

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान में दूसरे चरण में जो भी काम होंगे, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भी इसमें सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री सहमत हों तो 50:50 रेशो के आधार पर इसे पूरा किया जाएगा। दूसरे चरण में हॉस्टल, थियेटर और ऑडिटोरियम बनाने की योजना है। मनोहर लाल ने कहा कि निफ्ट की नीति के अनुसार, इस संस्थान में 20 प्रतिशत सीटें हरियाणा आदिवासियों के लिए आरक्षित होंगी। इस संस्थान में फैशन डिजाइन/टेक्सटाइल डिजाइन, अपैरल प्रोडक्शन के क्षेत्रों में चार वर्षीय डिग्री कोर्स और फैशन टेक्नोलॉजी, डिजाइन और फैशन मैनेजमेंट में दो वर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स होंगे। इसके अलावा, एक साल और छ: महीने की अवधि के सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी होंगे।

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, पंचकूला में निफ्ट के अस्थायी परिसर में लघु अवधि के पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2019-20 से शुरू कर दिए गए थे। वर्तमान में कुल 259 छात्रों के साथ तीन यू.जी. और दो पी.जी. पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसके अलावा, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एक और यू.जी. कोर्स शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान की स्थापना होने के बाद फैशन डिजाइन के क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां पर प्रतिष्ठित NIFT की स्थापना होने से प्रदेश में टैक्सटाइल, हैंडलूम और कॉटन इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। NIFT से निकले विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट की कोई समस्या नहीं है। ऐसे प्रोफेशनल्स की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में बड़ी मांग है।

इस मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि NIFT का यह कैंपस लैंडमार्क कैंपस के रूप में उभरेगा। यहां से निकलने वाले प्रोफेशनल फैशन की दुनिया में अपना उल्लेखनीय योगदान देंगे। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकाश से प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को प्राथमिकता दी उससे महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि NIFT के माध्यम से भी बेटियां आगे बढ़ेंगी। उन्होंने भरोसा दिया संस्थान में दूसरे चरण का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, शिक्षा मंत्री कंवर पाल, , सांसद रतन लाल कटारिया, तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द मोहन शरण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+