केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले-राजस्थान सरकार ने तत्काल ये कदम उठाती तो बच जाती कन्हैयालाल टेलर की जान
केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले-राजस्थान सरकार ने तत्काल ये कदम उठाती तो बच जाती कन्हैयालाल टेलर की जान
जयपुर, 20 जुलाई। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये माना कि ये वीडियो पुराना है लेकिन अगर सरकार ने तत्काल ये कदम उठाया होता तो कन्हैयालाल जी की हत्या नहीं होती।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर फिर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर वायरल जयपुर में 'सर तन से जुदा' करने की धमकी वाले वीडियो पर शेखावत ने कहा कि माना ये वीडियो पुराना है लेकिन अगर राजस्थान सरकार ने तत्काल ये कदम उठाया होता तो शायद उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या नहीं होती।
जहर भरी मानसिकता पर सवाल करना गुनाह?
मंगलवार को किये गये ट्वीट में शेखावत ने कहा कि वीडियो से फैलाई जा रही जहर भरी मानसिकता पर सवाल करना गुनाह है क्या? और रही मेरी मिट्टी की बात तो मैं उस मिट्टी से बना हूं जिसके जियालों ने देश के लिए स्वयं की परवाह नहीं की। उन्होंने दो टूक कहा कि मैं वोट बैंक के सांचे तैयार करने वालों का पुतला नहीं हूं।
बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को धमकी भरा पत्र भेजने पर शेखावत ने कहा कि पत्र की भाषा पर गौर कीजिए। इसके बाद भी आप चुप रहे तो साफ होगा कि आप किस तरफ हैं। एक तरफ प्रदेश में दहशत तो दूसरी ओर राज्यसभा सांसद को दिल्ली में धमकी भरा पत्र मिलता है। किरोड़ी लाल मीणा ने कन्हैयालाल के परिवार को मदद दी थी इसलिए आपकी नीतियों की वजह से पनपे दहशतगर्द उनको धमका रहे हैं।
गहलोत जी आप किस मिट्टी के बने हैं?
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक पुराना वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि गहलोत जी आप किस मिट्टी के बने हैं, जयपुर में 'सर तन से जुदा' करने की धमकी पोस्टर लगा कर खुलेआम धमकी दी जा रही है और पुलिस का कहीं अता पता नहीं है। इस बारे में जयपुर के डीसीपी नॉर्थ पारिस देशमुख ने कहा कि ये वीडियो पिछले साल के अप्रैल महीने का है। इसलिए इस वीडियो के जरिए अफवाह नहीं फैलाएं।












Click it and Unblock the Notifications