दिल्ली MCD पर कंट्रोल के लिए प्रयोग किया जा रहा असंवैधानिक तरीका: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा को घेर रही है। 'आप' सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि जनता ने उनकी पार्टी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के संचालन के लिए चुना है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असंवैधानिक तरीके से इस पर नियंत्रण चाहती है। वहीं आप प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने एमसीडी में मेयर चुनाव को समय से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है।
भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी में भाजपा का कार्यकाल 2022 में ही समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा, "तभी से पार्टी ने नगर निगम को किसी न किसी बहाने से अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश की है, चाहे एकीकरण हो, परिसीमन हो या मेयर चुनाव हों।" उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आप की महापौर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका को तीन फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। आप नेता ने एक वीडियो संदेश में कहा, "हमने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है और समयबद्ध तरीके से मेयर का चुनाव कराने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि हम चुनाव के पक्ष में हैं, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं चाहती।"
वहीं आम आदमी पार्टी की मेयर पद उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने एमसीडी में मेयर चुनाव को समय से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। शैली ओबरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर समय से दिल्ली एमसीडी के मेयर का चुनाव कराने की मांग की है। 6 जनवरी और 24 जनवरी को भी हंगामे के चलते सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया और दिल्ली को नया मेयर नहीं अभी तक नहीं मिल पाया।












Click it and Unblock the Notifications