केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इंदौर-ग्वालियर के लिए एयरबस सेवा फिर शुरू करने की मांग

इंदौर, 12 सितंंबर : इंदौर और ग्वालियर के बीच एयरबस सेवा पुनः प्रारंभ हो सकती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आग्रह किया है कि इंदौर और ग्वालियर इंदौर के मध्य एयरबस सेवा पुनः प्रारंभ की जाए। इस संबंध में उन्होंने सिंधिया को पत्र भी लिखकर मांग की है।

tulsi silawat writes Jyotiraditya Scindia to resume Airbus service for Indore Gwalior

पत्र के माध्यम से जल संसाधन मंत्री सिलावट ने उन्हें बताया है कि आठ सितंबर 2022 से इंदौर-ग्वालियर-इंदौर के बीच संचालित इंडिगो की उड़ान सेवा (एटीआर) बंद कर दी गई है। उक्त उड़ान सेवा बंद करने से इंदौर एवं ग्वालियर के यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही है। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी है। साथ ही ग्वालियर मध्यप्रदेश का एक ऐतिहासिक विरासत एवं धार्मिक व पर्यटकों को आकर्षित करने वाला शहर है। उक्त उड़ान सेवा बंद होने से दोनों शहरों के बीच व्यापारिक, औद्योगिक एवं धर्मिक व पर्यटन की दृष्टिकोण से काफी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। दोनों शहरों के यात्रियों द्वारा उक्त एटीआर विमान की उड़ान सेवा के स्थान पर एयर बस सेवा संचालित करने की मांग की जा रही है।

इंदौर एवं ग्वालियर के नागरिकों की मांग पर इस अनुसार इंदौर-ग्वालियर-इंदौर के बीच एटीआर विमान के स्थान पर एयर बस उड़ान सेवा प्रारंभ किए जाने का अनुरोध किया गया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर और दिल्ली के रूट पर हाल ही में प्रारंभ हुई एयरबस ए-321 में रविवार को दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे। विमानतल पर उनका अभिनंदन कर नई हवाई सुविधा प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया।

इस मौके पर उनके साथ मंत्री सिलावट भी मौजूद थे। इस हवाई सेवा से न सिर्फ ग्वालियर जिले के बल्कि पूरे प्रदेश के उद्योग, पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद से मध्यप्रदेश और खास तौर पर इंदौर व ग्वालियर को इसका काफी लाभ मिला है। कई नई विमान सेवाएं शुरू हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+