TRS सांसद ने केंद्र पर लगाया विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना के नाम पर पश्चपात करने का आरोप

टीआरएस सांसद बी पार्थसारधि रेड्डी ने उठाया ने केंद्र सरकार पर तेलंगाना के प्रति भेदभाव का आरोप लगाया। लोकसभा में सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से इस बार विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना के दूसरे चरण के तहत

trs

टीआरएस सांसद बी पार्थसारधि रेड्डी ने उठाया ने केंद्र सरकार पर तेलंगाना के प्रति भेदभाव का आरोप लगाया। लोकसभा में सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से इस बार विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना के दूसरे चरण के तहत सीटों के आवंटन के रूप में भेदभाव किया गया है। आपको बता दें कि केंद्र ने एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) और आईटी/आईटी सक्षम सेवाओं (आईटी/आईटीईएस) क्षेत्रों में पीएचडी की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना शुरू की थी।

टीआरएस सांसद बी पार्थसारधि रेड्डी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर राज्यसभा में एक सवाल उठाया। उनके इस सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को डिजिटल अर्थव्यवस्था, निवेश और नौकरियों के विकास के लिए एक गतिशील सक्षमकर्ता मानती है।

एआई इकोसिस्टम के विस्तार के लिए सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना की परिकल्पना इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और निर्माण में पीएचडी की संख्या बढ़ाने के लिए की गई थी।

टीआरएस सांसद बी पार्थसारधि रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के 112 पूर्णकालिक और अंशकालिक उम्मीदवार विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना के पहले चरण में लाभान्वित हुए। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे चरण में पूर्णकालिक श्रेणी में तेलंगाना को केवल पांच सीटें आवंटित की गईं, जबकि भाजपा शासित राज्यों को अधिक सीटें आवंटित की गईं। सबसे अधिक 19 सीटें कर्नाटक को आवंटित की गईं, इसके बाद महाराष्ट्र को 17, उत्तर प्रदेश को 11 और गुजरात को सात सीटें दी गईं।

ये भी पढ़ें- तीसरी बार बेटी के पिता बने BJP सांसद मनोज तिवारी, लिखा- लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+