जब अचानक आमने-सामने आईं तेलंगाना की राज्यपाल और मुख्यमंत्री की बेटी के कविता...

तेलंगाना की राज्यपाल और मुख्यमंत्री की बेटी के कविता की अचानक हुई मीटिंग चर्चा में है। दोनों एक मंदिर परिसर में मिले। TRS MLC K Kavitha and Telangana Governor Tamilisai meeting in Shamsabad Ram Temple

हैदराबाद, 01 अक्टूबर : तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और एमएलसी के कविता का आमना सामना हुआ। राज्यपाल और तेलंगाना के सीएम की बेटी कविता शुक्रवार को शमशाबाद के पास अम्मापल्ली सीताराम चंद्र स्वामी मंदिर के दौरे पर थीं।

TRS MLC K Kavitha and Telangana Governor

गर्भगृह में एक-दूसरे का अभिवादन

कविता, हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्य दूत जेनिफर लार्सन के साथ अम्मापल्ली मंदिर में बथुकम्मा उत्सव में भी भाग ले रही थीं। लगभग उसी समय राज्यपाल भी मंदिर में पूजा करने पहुंचीं। मंदिर के अधिकारी राज्यपाल को देखकर दंग रह गए, क्योंकि उन्हें तमिलिसाई सुंदरराजन की यात्रा के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं थी। हालांकि, राज्यपाल और एमएलसी के कविता ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत की मौजूदगी में मंदिर के गर्भगृह में एक-दूसरे का अभिवादन किया।

बाल गंगाधर तिलक की भूमिका

इससे पहले शुक्रवार को कविता अमीरपेट में टीकेआर इंजीनियरिंग कॉलेज में बथुकम्मा उत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर कविता ने कहा, बथुकम्मा उत्सव आयोजित करने की प्रेरणा बाल गंगाधर तिलक थे। उन्होंने याद किया कि कैसे बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गणेश उत्सव की शुरुआत की थी। तिलक के मॉडल का अध्ययन करने के बाद, उन्होंने (टीआरएस) बथुकम्मा उत्सव के लिए लोगों को संगठित करने के बारे में सोचा ताकि उन्हें अलग राज्य के आंदोलन के दौरान तेलंगाना के लिए प्रेरित किया जा सके।

राज्यपाल ने कविता को बधाई दी

शमशाबाद मंदिर के अधिकारियों के मुताबिक राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने बथुकम्मा उत्सव मनाने के लिए एमएलसी के कविता को बधाई दी। इस मौके पर अमेरिकी महावाणिज्य दूत जेनिफर लार्सन भी मौजूद थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+