सीएम केसीआर को लेकर BJP के सवालों पर TRS की तीखी प्रतिक्रिया, MLA जीवन रेड्डी ने कही ये बात
हैदराबाद, 08 जुलाई। भाजपा की ओर से सीएम केसीआर को लेकर आरटीआई के जरिए सूचना मांगे जाने के बाद टीआर ने बीजेपी पर तीखा हमला किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय द्वारा उठाए गए 88 सवालों के जवाब में टीआरएस विधायक ए जीवन रेड्डी ने कहा कि वह सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत 100 सवाल उठाएंगे। लेकिन उन्हें भी हमारे सवालों के जवाब देने चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय ने आरटीआई के तहत 88 प्रश्नों के जवाब आरटीआई के तहत टीआरएस नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार से मांगा है। भाजपा ने बुधवार को यह जानना चाहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने फार्महाउस में कितने दिन बिताए।
इसके बाद टीआरएस विधायक ए जीवन रेड्डी ने कहा कि हम 100 सवाल उठा रहे हैं। भाजपा नेताओं को ये भी बताना चाहिए कि केंद्र सरकार संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने में विफल क्यों रही? दरअसल, टीआर विधायक ए जीवन रेड्डी ने 100 सवालों के जवाब केंद्र से आरटीआई के तहत मांगे हैं। टीआरएस विधायक ने कहा कि अगर अगर केंद्र जवाब देने में विफल रहता है तो इसके लिए टीआरएस कानून का सहारा लेगी।
टीआरएस ने केंद्र से किए से सवाल
केंद्र ने प्रति वर्ष दो करोड़ नई नौकरियों, काला धन वापसी का वादा, 15 लाख रुपये बैंक खातों में जमा कराने, पीएम ने यूक्रेन-रूस युद्ध को कैसे रोका, जल आपूर्ति, 3 कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ने वाले किसानों के खिलाफ कितने मामले दर्ज मामलों की संख्या, पीएम की विदेश यात्रा पर खर्च और निजामाबाद में प्रस्तावित हल्दी बोर्ड के कार्य को लेकर टीआरएस ने सवाल पूछे हैं।












Click it and Unblock the Notifications