राजस्थान में इस बार टूटेगा सरकार बदलने का ट्रेंड, नीमकाथाना किसान सम्मेलन में पायलट का बड़ा दावा
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज लगातार राज्य में जिलों का दौरान कर रहे हैं। वहीं सीए गहलोत इस बार चुनाव को लेकर काफी आश्वस्त हैं। जबकि बीजेपी कुछ अलग ही दावा कर रही है। इस बीच रविवार को नीमकाथाना में किसान सम्मेलन में पहुंचे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने का मिथक इस बार टूटने वाला है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी कहा है कि राजस्थान में इस बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने दावा किया है कि राजस्थान सरकार ने बेहतरीन शासन का मॉडल दिया है। इसे अब कई राज्य फॉलो भी कर रहे हैं। वहीं रविवार को सीकर जिले के श्रीमाधोपुर किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने अजीतगढ़ में आयोजित किसान सम्मेलन कहा- "राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। पिछले 30 वर्षों की सरकार बदलने की टूटेगी परम्परा टूटेगी।"

मंच से पायलट ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि इस तरह की भीड़ मन में जोश और उत्साह होने पर ही आती है। पायलट ने कहा कि ये भीड़ कोई डरकर नहीं आई। शेखावाटी ने कांग्रेस को खूब प्यार दिया है। यहां के लोगों ने कांग्रेस का दामन इस तरह से थामा कि यहां सभी कांग्रेस के कैंडिडेट जीते। पायलट ने कहा, "कांग्रेस का कोई नेता हो या कार्यकर्ता सबको एकजुट रहना जरूरी है। तभी कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ेगी, जब तक राजस्थान में दोबारा सरकार में न आए तब तक 2024 में बीजेपी से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।"
किसान सम्मेलन में कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना नहीं बल्कि 56 इंच की जुबान है। जिससे जो जाहे वो बुलावाया जा सकता है। वहीं सचिन पायलट ने मंच से कहा कि राजनीति में कभी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए जिसका बाद में पछतावा हो। पायलट ने कहा कि चुनाव के महत्त्वपूर्ण समय होता है। जब हमें समय, जोश और होश सभी का ध्यान रखना सबसे अधिक जरूरी होता है।
पायलट ने कहा, "राजनीति दिल से नहीं दिमाग से की जानी चाहिए। आलोचना भी मैं ऐसी करता हूं कि विरोधियों को चैन की नींद नहीं लेने देता। आजकल टकराव, नफरत, गाली-गलौज और आरोप प्रत्यारोप की राजनीति हो गई है। इस तरह की राजनीति से बचना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications