एसएचएस अभियान 2023 के तहत ओडिशा को स्‍वस्‍च्‍छ बनाने के लिए किए गये ये परिवर्तनकारी प्रयास

डीडीडब्ल्यूएस और एमओएचयूए के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान आयोजित किया गया है। सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जन आंदोलन उत्पन्न करने के उद्देश्य से श्रमदान संबंधी गतिविधियों को शुरू करने के लिए इसे शुरू किया गया है। एसएचएस-2023 की थीम 'कचरा मुक्त भारत' है, जिस पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

 annual Swachhata Hi Seva (SHS)

वहीं ओडिशा ने 15 सितंबर को एसएचएस 2023 की राज्य स्‍तर पर शुरूआत की। जिसमें ओडिशा के 30 जिलों के सीडीओ और सभी 314 ब्लॉकों के बीडीओ ने अपनी जिला और ब्लॉक टीमों के साथ भाग लिया।

इस अभियान के तहत राज्‍य में 17 सितंबर से, सभी जिलों ने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान शुरू कर सफाई संबंधी कई गतिविधियां शुरू की गई। एसएचएस के कार्यक्रम के तहत पाक्षिक अभियान के दौरान गतिविधियों के के लिए कई योजना बनाई गई।

ओडिशा में इस अभियान के तहत गणेश पूजा और नुआखाई के दौरान जीरो-खाद्य अपशिष्ट की अवधारणा को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्सवों के बाद मूर्तियों और कचरा-मुक्त स्थलों के सुरक्षित निपटान पर विशेष ध्‍यान केंद्रित किया गया।

16 सितंबर को एसएचएस संबंधी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए ओडिशा के मुख्‍य सचिव प्रदीप कुमार ने एक राज्‍य स्‍तरीय मीटिंग की थी जिसमें इसस अभियान से संबंधित आवश्‍यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया था।

पीआर एंड डीडब्लूडी विभाग के प्रधानमं सचिव ने संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत श्रमदान, जागरूकता रैलियां समेत अन्‍य स्‍वच्‍छता को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियां की जा रही है।

26 सितंबर तक कुल 9,551 श्रमदान गतिविधियां शुरू की गई, जिनमें 38,12,878 लोगों ने सहभागित की। इसमें समुद्र तट और नदी के किनारे की सफाई, पुराने अपशिष्ट स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों, पंचायत घर जैसे संस्थागत भवनों की सफाई, कचरा के प्रति संवेदनशील स्थलों की सफाई संबंधी गतिविधियां की गई। स्वच्छता पर आईईसी संदेश देने के लिए 438 विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया है।

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर 180 पर्यटक स्थलों पर सफाई अभियान भी चलाया गया। वहीं गांधी जयंती के एक दिन पहले 'एक तारीख एक घंटा एक साथ' कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 7000 से अधिक कार्यक्रमों किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+