जून की गर्मी छुट्टियों में हरियाणा के शिक्षकों की होगी ट्रेनिंग, शिक्षा विभाग आयोजित करेगा कैंप कार्यक्रम
यमुनानगर, 30 मई। जून में होने वाली छुट्टियों में हरियाणा में शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए कई प्रशिक्षण और कैंप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जो लगभग पूरा माह चलेंगे। इनमें सम्मलित होना शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। ऐसे में जिन अध्यापकों ने परिवार के साथ कहीं जाना निर्धारित किया हुआ था। वह कार्यक्रम निरस्त करने होंगे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 4350 शिक्षक कार्यरत हैं। जो छुट्टियों में किसी न किसी कार्यक्रम में व्यस्त रहेगे।

छुट्टियों में इन कामों में व्यस्त रहेंगे गुरुजन
- निपुण हरियाणा मिशन के तहत जेबीटी अध्यापकों की पांच दिवसीय ट्रेनिंग सभी जिलों की अलग-अलग चरणों में होगी।
- एक जून से एक जुलाई तक 10वीं व 12वीं कक्षा में मेरिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मनाली कैंप में लेकर जाना होगा।
- 10वीं व 12वीं कक्षा के बच्चों को टैब से आनलाइन भी शिक्षकों को पढ़ाना होगा।
- 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस को लेकर भी अध्यापकों को छुट्टियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- इसी दौरान निकाय चुनाव होने हैं। इसको लेकर भी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- 15 जून से बाढ़ग्रस्त एरिया के अध्यापकों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई जाती है।
जेबीटी अध्यापकों की एफएलएन ट्रेनिंग हेतु ये हैं निर्देश
- अध्यापक विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई तिथियों और स्थानों में से स्वेच्छा से अपनी पसंद की तिथियां चुन सकते हैं।
- छुट्टियों के दौरान प्रशिक्षण लेने वाले अध्यापकों को बदले में 3 दिन का प्रतिपूर्ति अवकाश भी मिलेगा। जिसका उपयोग 15 अगस्त 2022 तक किया जा सकेगा।
- 30 मई से आरंभ होने वाले प्रथम बैच का प्रशिक्षण केवल मुख्यालय के खंड में ही होगा।
- गृह जिले से बाहर सेवाएं दे रहे जेबीटी शिक्षकों को गृह जिले में प्रशिक्षण लेने की छूट रहेगी।
- ट्रेनिंग का समय सुबह 9 बजे से 4 बजे तक का रहेगा।
- सभी अध्यापकों की बायोमैट्रिक हाजरी अनिवार्य रहेगी। एक ग्रुप में केवल 40 अध्यापक ट्रेनिंग लेंगे।
- प्रशिक्षण से पूर्व और प्रशिक्षण के बाद अध्यापकों का ऑनलाइन मूल्यांकन होगा।
-तीन दिन का प्रतिपूर्ति अवकाश मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications