CM Hemant Soren से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत आप सभी एक बेहतर पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों में कुमार शिवाशीष-2020 बैच और 2021 बैच के राकेश सिंह, पारस राणा और ऋत्विक श्रीवास्तव शामिल थे। इन्होंने मुख्यमंत्री को अपना परिचय देने के साथ प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने इन सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद सभी एक बेहतर पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण प्रिया दुबे मौजूद थीं।
Jharkhand Board Exam 2023: झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव, जानें डिटेल \












Click it and Unblock the Notifications