TPCC अध्यक्ष ने तेलंगाना में 12 कांग्रेस दलबदलुओं को लेकर दिया बड़ा बयान
सत्तारूढ़ टीआरएस (अब बीआरएस) में शामिल होने वाले 12 कांग्रेस विधायकों के खिलाफ टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने जांच की मांग की है।

हैदराबाद,29 दिसंबरः सत्तारूढ़ टीआरएस (अब बीआरएस) में शामिल होने वाले 12 कांग्रेस विधायकों के खिलाफ टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने जांच की मांग की है। बुधवार को गांधी भवन में कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार में मंत्री पद और अन्य महत्वपूर्ण पदों के वादे के साथ कांग्रेस विधायकों को लुभाना भी भ्रष्टाचार है। विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले पर उन्होंने बीआरएस और बीजेपी दोनों के रुख को गलत ठहराया।
रेवंत रेड्डी ने कहा, 'बीआरएस गलत थी क्योंकि उसने अपनी ही सरकार द्वारा की जा रही जांच पर जोर दिया, जबकि भाजपा केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच कराने के लिए अड़ी थी। इन दोनों ही जांच में क्या अंतर है। यह स्पष्ट है कि दोनों पार्टियां अपने राजनीतिक लाभ के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग कर रही हैं।'
रेवंत ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर 15वें वित्त आयोग के फंड को डायवर्ट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार ने पैसा वापस नहीं लिया और ग्राम पंचायतों के लंबित बिलों को मंजूरी नहीं दी तो उनकी पार्टी 2 जनवरी को धरना चौक पर विरोध प्रदर्शन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications