सीएम KCR पर TPCC प्रमुख रेवंत रेड्डी ने लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात
हैदराबाद, 08 जुलाई। तेलांगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) प्रमुख रेवंत रेड्डी ने सीएम केसीआर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं । वहीं राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार टीआरएस की हार निश्चित है।

शुक्रवार को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पीसीसी चीफ रेवंत रेड्डी ने सीएम केसीआर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीएम की तुलना रावण से कर डाली। जबकि राहुल गांधी की तुलना उन्होंने भगवान राम के कार्यों से किया। रेवंत शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के एक वर्ष पूरा करने के अवसर पर बोल रहे थे।
बैठक के दौरान उनकी मौजदगी में नए सदस्यों को सदस्यता दिलाने के साथ टी सुब्बारामी रेड्डी को सम्मानित किया गया। बैठक में रेवंत ने पार्टी के सदस्यों से आगामी विधानसभा चुनाव में तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए 90 से 99 सीटों पर जीत के लिए कांग्रेस को मेहनत करनी होगी। वहीं मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधते हुए सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि वो सत्ता में आने के लिए लोगों के वोटों का इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications