टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट एक्सेलेरेटर 2023 फोरम में तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव को किया आमंत्रित
तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामा राव को टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज ने अपने टेक एक्सेलेटेर प्रोग्राम 2023 में आमंत्रित किया है। ब्रुसेल्स में 24 अक्टूबर को आयोजित हो रहे इस कार्याक्रम में तेलंगाना मंत्री को प्रमुख पार्टीसिपेंट के तौर पर बुलाया गया है।

यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधान मंत्री और द टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष ने मंत्री को भेजे गए अपने निमंत्रण पत्र में लिखा है कि मेरे इंस्टीट्यूट में हमने डेटा और टेक्नालॉजी का यूज करके भविष्य के लिए दृष्टिकोण निर्धारित किया है। इसका उद्देश्य परिणाम में सुधार करते हुए पब्लिक सर्विस की लागत को कम करना है।
उन्होनें आगे लिखा हमारा मानना है कि केटी रामराव आप इस वीजन को वास्तविकता बनाने में एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए मैं आपको हमारे दूसरे टेक एक्सेलेरेटर में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं।
टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों को लेकर दुनिया के चार महाद्वीपों में 20 से अधिक देशों में काम करता है।
इंस्टीट्यूट द्वारा आमंत्रित किए जाने पर तेलंगाना मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि वह इस निमंत्रण को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में तेलंगाना सरकार की पहल की मान्यता के रूप में देख रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications