अगले 5 साल में चार लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा करेगा टीएमवी: केटीआर
केटीआर ने कि टीएमवी का लक्ष्य लगभग 50,000 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करना और अगले 5 वर्षों में 4 लाख से अधिक रोजगार सृजित करना है।

तेलंगाना ने मोबिलिटी नेक्स्ट हैदराबाद समिट के पहले संस्करण में भारत के पहले नए मोबिलिटी-केंद्रित क्लस्टर 'तेलंगाना मोबिलिटी वैली (टीएमवी') की घोषणा कर दी है। टीएमवी के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, 'तेलंगाना मोबिलिटी वैली अपनी तरह का सर्वश्रेष्ठ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा, जिससे मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च एंड डेवलेपमेंट के क्षेत्र में तेलंगाना सभी की पहली पंसद बनेगा।'
केटीआर ने आगे कहा, 'टीएमवी का लक्ष्य लगभग 50,000 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करना और अगले 5 वर्षों में 4 लाख से अधिक रोजगार सृजित करना है। इसके लिए हैदराबाद और उसके आसपास 4 मेगा क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इनमें जहीराबाद में ईवी मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, सीतारामपुर में ईवी मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, दिवितिपल्ली में एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ईएसएस) क्लस्टर और येनकथला में इनोवेशन क्लस्टर शामिल है।'
उन्होंने बताया, 'इसके अलावा 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश एडवांस स्टेज में है और अगले 2 सप्ताह में इसकी घोषणा की जाएगी। ये निवेश तेलंगाना में इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर, इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर और चार्जिंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को और मजबूत करेंगे। टीएमवी का मकसद इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर / 3 व्हीलर / 4 व्हीलर, एडवांस्ड सेल केमिस्ट्री और हाइड्रोजन फ्यूल सेल, टियर 1 और टियर 2 कंपोनेंट निर्माताओं और ऑटो इंजीनियरिंग आर एंड डी सहित सभी क्षेत्रों में कंपनियों को सुविधा प्रदान करना है।'












Click it and Unblock the Notifications