पंजाब:सीएम मान की नई पहल, सड़क हादसे में घायल की मदद करने वाले को मिलेंगे 2000 रुपए

सीएम मान ने कहा कि अगर किसी का भी एक्सीडेंट होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने वाले को 2000 रुपये दिए जाएंगे।

bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। सीएम मान ने स्वास्थ्य विभाग में नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को रोजगार देने का वादा धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के नियुक्ति पत्रों को मिलाकर उन्होंने अब तक 25,886 नियुक्ति पत्र युवाओं को बांटे हैं।

इसी दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुछ बड़े ऐलान भी किये गए है। सीएम मान ने कहा कि गाड़ियों और मोटसाइकिल में फर्स्टएड की किट अवश्य रखें हमने फरिश्ते स्कीम शुरू की है इस दौरान अगर किसी का भी एक्सीडेंट होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने वाले को 2000 रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने इतने भी खाली नहीं की लोगों की जान ना बचा सके। इसी के साथ उन्होंने आगे यह भी कहा कि हॉकी वर्ल्ड कप चल रहा है हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि इस हॉकी वर्ल्ड कप में 10 खिलाड़ी पंजाब के है। अगर इस हॉकी वर्ल्ड कप गोल्ड आया तो हम अपने हर खिलाड़ी को 80 लाख रुपये देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+