ओडिशा में जारी है भाजपा और बीजद के बीच खींचतान
भुवनेश्वर: ओडिशा में नौकरशाही के राजनीतिकरण के आरोप को लेकर भाजपा और बीजद के बीच खींचतान चल रही है। इसी बीच पूर्व मंत्री दामोदर राउत रविवार को राज्य सरकार के समर्थन में सामने आए।
राउत ने पटनाक का समर्थन करते हुए भुवनेश्वर से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी पर जमकर हमला बोला। सरकार के समर्थन में उनके बयान ने राजनीतिक में हलचल मचा दी है। सांसद पर सीधे तौर पर हमला बोलते हुए राउत ने कहा कि सारंगी जब भुवनेश्वर नगर निगम की आयुक्त थीं तब भी उन्होंने सरकारी धन का इस्तेमाल स्वप्रचार के लिए किया था।

उन्होंने कहा, "आईएएस अधिकारी जिलों, विरासत स्थलों का दौरा कर रहे हैं, स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम और बीजू सेतु परियोजना के कार्यान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications