गठबंधन सरकार में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर, इसे और आगे लेकर जाना है: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा, हरियाणा सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आय सीमा में दो लाख रुपए से बढ़ोतरी करते हुए तीन लाख रुपए की है।

haryna

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार पिछले करीब साढ़े तीन साल से प्रदेश की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के प्रयासों से प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है और हमें प्रदेश को और आगे लेकर जाना है। वे शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन को लेकर हम किसी के मन की टीस को खत्म नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन होने के बाद गठबंधन टूट जाएगा, शुरू से ही ऐसी चर्चाएं विरोधियों द्वारा की जाती थी लेकिन कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत गठबंधन सरकार अच्छा कार्य कर रही है।

एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रत्येक संगठन अपनी मजबूती और ग्रोथ के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा स्थापना दिवस पर कहा था कि भाजपा दो सांसदों की पार्टी थी लेकिन आज 300 से ज्यादा सांसद भाजपा के है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोई भी पार्टी खुद को सीमित दायरे में नहीं रखना चाहती। उन्होंने कहा कि गठबंधन की दोनों पार्टियां फिलहाल सभी 90 की 90 विधानसभा सीटों पर तैयारियां कर रही है, आगे क्या होगा, वो भविष्य के गर्भ में छिपा है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि उन्हें कम उम्र में प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला जो कि उनका सौभाग्य है।

वहीं बुढ़ापा पेंशन के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आय सीमा में दो लाख रुपए से बढ़ोतरी करते हुए तीन लाख रुपए की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन के पहले के मुकाबले अब लाभार्थी बढ़े है और अब आय सीमा बढ़ने से यह दायरा और बढ़ेगा। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज हमने 10 विधायकों के साथ बुढ़ापा पेंशन में 750 रुपए की बढ़ोतरी की है और हमारे 50 विधायक बनने पर 5000 रुपए बुढ़ापा पेंशन कर देंगे।

पत्रकारों द्वारा इनेलो नेता अभय सिंह के बयानों पर किए गए सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब आदमी सुध बुध खो जाता है तो वो इस तरह के बयान देता है। उन्होंने कहा कि फ्रस्ट्रेशन में मेरा नाम सुनते ही उनकी बीपी बढ़ जाती है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी को भी बिना किसी तथ्य के आरोप नहीं लगाने चाहिए, तथ्य के साथ ही बात करनी चाहिए। एयरपोर्ट की जमीन के मामले पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया कि करीब 7117 एकड़ जमीन एयरपोर्ट के नाम हुई है, जो कि सारी सरकारी जमीन है। तलवंडी राणा की सड़क के लिए भी वन विभाग से सरकारी जमीन ली जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा हरियाणा एविएशन डेवलपमेंट कारपोरेशन भी बनाया जाएगा। यह कॉर्पोरेशन केंद्र सरकार एनआईडीसी के साथ मिलकर हिसार में 3200 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+