'एग्री कार्निवाल 2022': कृषि मंत्री ने पोस्टर और ब्रोशर का किया विमोचन
रायपुर,25 सितंबर- छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने निवास कार्यालय में अक्टूबर में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई 'एग्री कार्निवाल 2022' के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक विनय भगत धर्मजीत सिंह और ममता चन्द्राकर के साथ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में अगले माह में 14 से 18 अक्टूबर 2022 तक आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई 'एग्री कार्निवाल 2022' के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में कृषि के विकास व किसानों की बेहतरी के कृतसंकल्प है।
बता दें कि रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग व अन्य राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से इस पांच दिवसीय कार्निवल का आयोजन हो रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी विकास व किसानों की समृद्धि और उनके विकास के लिए राज्य सरकार के साथ कदम मिलाकर कार्य कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications