झारखंड में तेरे और मेरे आंकड़े पर दावों का जोर! सीएम हेमंत ने कहा-हमने खींची गाढ़ी लकीर
रांची,10 नवंबर- आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया और एक जनसभा को भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान इलाक
रांची,10 नवंबर- आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया और एक जनसभा को भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान इलाके के लोगों को करोड़ों रुपयों की योजनाओं की सौगात दी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री विपक्ष पर भी जमकर बरसे और केंद्र सरकार से भी पूरा सपोर्ट न मिलने की बात कही.

मुख्यमंत्री ने खुशहाल बचपन कार्यक्रम के तहत कुल 545.074 करोड़ रुपए लागत की 27 योजनाओं का शिलान्यास किया है. जिसमें 51 आंगनबाड़ी केंद्र, विभिन्न सड़कों पर उच्च स्तरीय पुल, ग्रामीण जलापूर्ति योजना, सहकारिता भवन एवं गोदाम, सड़कों का निर्माण एवं चेक डैम निर्माण के साथ 21.003 करोड़ रुपए की 42 योजनाओं का उद्घाटन किया.
इनमें, संस्कृति कला केंद्र भवन एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रावास की मरम्मती, सरकारी आवास का निर्माण, पुल-पुलिया, छठ-घाट,तालाबों का सौंदर्यीकरण, पीसीसी पथ, खुला जिम, साइंस एंड टेक्नोलॉजी की लैबोरेट्री का निर्माण एवं ग्रामीण पथों का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण शामिल है. इस अवसर पर कुल 53,946 लाभुकों के बीच 158.355 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार में जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी बंद इसी कमरे में बैठकर योजनाएं बनाते और और इम्लीमेंट करते थे, जिस कारण आजतक राज्य के खेतों में पानी और घरों में नल नहीं पहुंचे. लेकिन वर्तमान सरकार सुदूर गांव में पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुचाने का कार्य कर रही है. वहीं, इसके साथ ही उन्होंने कहा की गांव में शिविर लग रहा है जिस वजह से अब ब्लॉक के चक्कर ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ रहे हैं.
झारखंड में तेरे और मेरे आंकड़े पर दावों का जोर! सीएम हेमंत ने कहा-हमने खींची गाढ़ी लकीर
सोरेन ने कहा, हाल के दिनों में जो शिविर लगे है उसमें 39 लाख आवेदन मिले हैं. इससे पहले 2021 में 36 लाख आवेदन मिले थे और उसमें से 30 लाख का निबटारा उसी वक्त कर दिया गया था. झारखंड में सुदूरवर्ती इलाकों में अधिकारी और पदाधिकारी जाने से हिचकते थे, लेकिन सरकार ने इस तरह से उनका हौसला बढ़ाया कि वे खुद पंचायतों में जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में 608 कल्याण विभाग के छात्रावास है जिनकी सुध आज तक किसी ने नहीं ली, लेकिन वर्तमान सरकार इसे लेकर प्रयास कर रही है.












Click it and Unblock the Notifications