'सोनिया गांधी के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता है', सीएम गहलोत ने कही बड़ी बात

सोनिया गांधी की मेहनत से दो बार यूपीए की सरकार बनी.प्रधानमंत्री खुद नहीं बनी और डॉ मनमोहन सिंह को अवसर दिया, उनके योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता है।

Rajasthan CM Ashok Gehlot

Rajasthan: रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी की स्पीच देशभर में वायरल हुई. सोनिया गांधी ने 85वें महाधिवेशन में अपने राजनीतिक संन्यास का संकेत दे दिया.वहीं कांग्रेस प्रवक्ताओं ने इसे अफवाह बताया है. इसको लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है. गहलोत ने सोनिया गांधी के त्याग और मेहनत की जमकर तारीफ की है।

अशोक गहलोत ने बताया इमोशनल स्पीच

दरअसल शनिवार को सोनिया गांधी के संबोधन के बाद पार्टी के नेताओं के बीच भी उनके राजनीतिक संन्यास को लेकर सस्पेंस है.कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता इसे अफवाह बता रहे हैं.वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का इमोशनल स्पीच है,वो याद दिलाता है कि किस प्रकार 25 साल तक उन्होंने पार्टी की सेवा की और पार्टी को एकजुट रखा.उनके दौर में उतार-चढ़ाव आए थे.उनकी मेहनत से दो बार यूपीए की सरकार बनी.प्रधानमंत्री खुद नहीं बनी और डॉ मनमोहन सिंह को अवसर दिया.संसद में आरटीआई,आरटीई,बूथ सिक्योरिटी एक्ट और नरेगा जैसे कानून बनाए गए.देश कभी भूल नहीं सकता है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है: सोनिया गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से 25 साल तक बहुत अच्छा और कुछ बुरा अनुभव रहा है.साल 2004 से 2009 के बीच पार्टी के परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय.यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा है.इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है.जिस बात से सबसे ज्यादा संतुष्टि मिली है,वह ये है की 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ मेरी समाप्त हो सकती है.ये पार्टी के लिए बड़ा महत्वपूर्ण मोड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+