TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू आज से शुरू करेंगे जिला दौरा, जानिए क्या है रणनीति

विशाखापत्तनम, 15 जून: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) चीफ चंद्रबाबू नायडू उत्तरी आंध्र से अपने जिलों के दौरे की शुरुआत करेंगे, क्योंकि उन्होंने आज से अनकापल्ली और विजयनगरम जिलों का 3 दिवसीय दौरा निर्धारित किया है। नायडू आज चोडावरम में मिनी महानु में भाग लेंगे और एक समीक्षा बैठक करेंगे।

Chandrababu Naidu

इसके बाद अगले दिन 16 जून को अनकापल्ली में 7 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उसी दिन पूर्व सीएम यहां नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन कर सकते हैं। वहीं 17 जून को चेपुरपल्ली और गजपतिनगरम में रोड शो करेंगे। आपको बता दें कि जनता से सीधा संवाद और चुनावों की तैयारी को लेकर चंद्रबाबू नायडू तैयार हो चुके हैं। ऐसे मे तेदेपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार (15 जून) से एक साल के जिला दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं।

नायडू के दौरे 'एनटीआर स्फूर्ति - चंद्रन्ना भरोसा' (एनटीआर प्रेरणा और चंद्रन्ना आश्वासन) के नारे के तहत किए जाएंगे। प्रत्येक दौरे में वह तीन दिनों तक जिलों का दौरा करेंगे। नायडू 100 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। हर महीने कम से कम दो दौरे होंगे। पार्टी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इन दौरों का उद्देश्य वाईएसआरसीपी सरकार की 'विफलताओं' को उजागर करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+