तेलंगाना: वारंगल, आदिलाबाद, जकरानपल्ली को मिल सकती है हवाई अड्डों की सौगात

इसके अंतर्गत एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने सभी छह हवाई अड्डों के लिए तकनीकी-आर्थिक अध्ययन (टीईएफएस), ओएलएस सर्वेक्षण, मृदा परीक्षण और अन्य परीक्षण किए और जून 2021 में राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपी।

telangana

केंद्र सरकार ने कहा कि तीन हवाईअड्डों की स्थापना- वारंगल, आदिलाबाद में दो ब्राउनफील्ड हवाईअड्डे और तेलंगाना में निजामाबाद जिले के जकरानपल्ली में एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, केंद्र ने राज्य सरकार से इन हवाईअड्डों के विकास के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय और अन्य नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक स्वीकृति देने पर विचार करने के लिए फाइनेंशियल क्लोजर प्रस्तुत करने के लिए कहा।

गुरुवार को लोकसभा में बीआरएस सांसद मालोथ कविता, बी वेंकटेश नेता और जी रंजीत रेड्डी द्वारा उठाए गए एक सवाल का जवाब देते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्री वीके सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने ममनूर (वारंगल जिला), बसंत नगर (पेद्दापल्ली जिला) और आदिलाबाद में तीन ब्राउनफील्ड हवाई अड्डों के साथ जकरनपल्ली (निजामाबाद जिला), पलवंचा (भद्राद्री कोठागुडेम) और देवराकाद्रा (महबूबनगर) में तीन ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों का प्रस्ताव रखा है।

इसके अंतर्गत एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने सभी छह हवाई अड्डों के लिए तकनीकी-आर्थिक अध्ययन (टीईएफएस), ओएलएस सर्वेक्षण, मृदा परीक्षण और अन्य परीक्षण किए और जून 2021 में राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपी। अध्ययन के अनुसार, वारंगल, आदिलाबाद (ब्राउनफ़ील्ड) और जकरानपल्ली (ग्रीनफ़ील्ड) में केवल तीन हवाई अड्डे तकनीकी रूप से बन सकते हैं, जहां एएआई ने भूमि अधिग्रहण की तत्काल आवश्यकता से बचने के लिए छोटे विमानों के निजी संचालन का सुझाव दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+