दावोस में चमका तेलंगाना, दिग्गज कंपनियों ने किए राज्य में निवेश के बड़े ऐलान
केटी रामा राव ने कहा, 'अपोलो टायर्स के डिजिटल इनोवेशन सेंटर के लिए तेलंगाना और हैदराबाद सही विकल्प हैं। डीआईसी इस इकोसिस्टम में एक अद्भुत और नया अध्याय जोड़ेगा।'

हैदराबादः स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में मंगलवार का दिन तेलंगाना के लिए काफी अहम रहा। शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन, तेलंगाना सरकार ने अंतरराष्ट्रीय टायर दिग्गज अपोलो टायर्स और बैटरी निर्माता एलोक्स एडवांस मैटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। साथ ही अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको ने घोषणा की कि वह राज्य में अपने परिचालन का विस्तार करेगी।
तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने दावोस में कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और उनसे राज्य में व्यापार के अवसरों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'तेलंगाना में विश्व स्तरीय संगठनों जैसे टी-हब, वी हब और टी-वर्क्स के साथ एक वाइब्रेंट इनोवेशन इकोसिस्टम है, जो नवीन विचारों को सक्षम बनाता है।'
अपोलो टायर्स लिमिटेड ने हैदराबाद में एक डिजिटल इनोवेशन सेंटर (DIC) स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह फर्म का दूसरा डीआईसी होगा, जिसमें से पहला लंदन, यूनाइटेड किंगडम में स्थापित किया गया था। ये सेंटर नए युग की तकनीकों जैसे इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) की मदद से उद्योग 4.0 को लागू करने के लिए कंपनी की डिजिटल रणनीति को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
केटी रामा राव ने कहा, 'अपोलो टायर्स के डिजिटल इनोवेशन सेंटर के लिए तेलंगाना और हैदराबाद सही विकल्प हैं। डीआईसी इस इकोसिस्टम में एक अद्भुत और नया अध्याय जोड़ेगा।'












Click it and Unblock the Notifications