आंबेडकर के नाम पर तेलंगाना का नया सचिवालय भवन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने राज्य के निर्माणाधीन नये सचिवालय भवन का नाम बीआर आंबेडकर के नाम पर रखने का बृहस्पतिवार को फैसला किया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति

हैदराबाद,16 सितंबरः तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने राज्य के निर्माणाधीन नये सचिवालय भवन का नाम बीआर आंबेडकर के नाम पर रखने का बृहस्पतिवार को फैसला किया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राव ने राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में कदम उठाने का निर्देश दिया। विज्ञप्ति में राव के हवाले से कहा गया कि तेलंगाना के लोगों के लिए नये सचिवालय भवन का नाम आंबेडकर के नाम पर रखना गर्व की बात है।

ktr

केसीआर ने कहा कि तेलंगाना सरकार आंबेडकर के इस दर्शन के साथ आगे बढ़ रही है कि सभी लोगों को सभी क्षेत्रों में समान सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य एक वास्तविकता बन सका, क्योंकि आंबेडकर ने अपनी दूरदर्शिता के साथ संविधान में अनुच्छेद तीन (जो नए राज्यों के गठन से संबंधित है) को शामिल किया था।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और अगड़ी जातियों के गरीबों को मानवीय शासन प्रदान करके आंबेडकर की संवैधानिक भावना को लागू कर रही है। केसीआर ने कहा कि सभी क्षेत्रों में दूरदृष्टि के साथ प्रगति कर देश में आदर्श बन चुके तेलंगाना ने आंबेडकर के नाम पर सचिवालय भवन का नामकरण कर एक बार फिर नया आदर्श पेश किया है।

आंबेडकर के नाम पर सचिवालय का नाम रखने का केसीआर का निर्णय राज्य विधानसभा के जरिए पारित उस प्रस्ताव के बाद आया, जिसमें केंद्र सरकार से दिल्ली में नवनिर्मित संसद भवन का नाम आंबेडकर के नाम पर रखने के लिए कहा गया है। राव ने कहा कि वे जल्द ही विधानसभा प्रस्ताव के बारे में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+