तेलंगाना ने 2023-24 की पहली छमाही में Capital expenditure में 190 फीसदी वृद्धि दर्ज की
तेलंगाना पूंजीगत व्यय में खूब आगे बना हुआ है क्योंकि वित्तीय वर्ष की छमाही में इसमें अत्यधिक वृद्धि हुई है। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की अवधि की तुलना में 2023-24 वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 190 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की है।

मजेदार बात ये है कि पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौराना पूंजीगत व्यय के मामले में तेलंगाना शीर्ष में तीसरे स्थान पर था। दैनिक द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की लेटेस्ट राजकोषीय समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 18 राज्य सरकारों द्वारा पूंजीगत व्यय में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई वहीं पिछले वित्तीय वर्ष में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
पूंजीगत व्यय के मामले में आंध्र प्रदेश ने 142 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, इसके बाद ओडिशा 87 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश 85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर रहा।












Click it and Unblock the Notifications