तेलंगाना अगले साल से वैक्सीन की 14 अरब खुराक का करेगा उत्पादन: केटी रामाराव
तेलंगाना अगले वर्ष से वैक्सीन की 14 अरब खुराक का उत्पादन करेगा। इस बात की जानकारी मंत्री केटी रामाराव ने एक कार्यक्रम में दी।

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने सोमवार को कहा कि राज्य टीकों की 14 अरब खुराक का उत्पादन करेगी। एक कार्यक्रम में बोलने के दौरान रामाराव ने कहा कि अगले साल से राज्य में 14 अरब डोज का उत्पादन किया जाएगा, जो वैश्विक स्तर पर कुल उत्पादन का आधा हिस्सा होगा।
कार्यक्रम में बोलने के दौरान उन्होंने कहा कि भारत की जीडीपी में योगदान के मामले में तेलंगाना चौथा सबसे बड़ा राज्य है। हालांकि यह देश की आबादी का सिर्फ 2.5 प्रतिशत है। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपको बता दूं कि विश्व स्तर पर उत्पादित मानव टीकों का एक तिहाई तेलंगाना में बनाया जाता है। टीकों की नौ बिलियन खुराक तेलंगाना से निर्मित होती हैं। अगले साल से यह संख्या बढ़ने वाली है। अब टीके की 9 बिलियन खुराकों की संख्या होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि 14 बिलियन वैश्विक वैक्सीन उत्पादन का लगभग 50 प्रतिशत होगा। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि पिछले आठ वर्षों के दौरान तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय में लगभग 130 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में समान वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान राज्य से आईटी निर्यात में 250 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कृषि गतिविधि में 119 प्रतिशत का विस्तार हुआ है।
ये भी पढ़ें- Bharat Rashtra Samithi की नेशनल टीम बनाने की तैयारी में CM KCR, तेलंगाना की MLC के कविता समेत कई नाम शामिल












Click it and Unblock the Notifications