Bharat Rashtra Samithi की नेशनल टीम बनाने की तैयारी में CM KCR, तेलंगाना की MLC के कविता समेत कई नाम शामिल
तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी- तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) पैर पसारने के प्रयास में जुटी है। दिल्ली में पार्टी मामलों के लिए Bharat Rashtra Samithi (बीआरएस) की राष्ट्रीय टीम में के कविता और केके को शामिल किया जाएगा।

Bharat Rashtra Samithi (बीआरएस) की शुरुआत के तुरंत बाद पार्टी अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव अब एक नई राष्ट्रीय टीम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ये टीम दिल्ली में BRS के मामलों को देखेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने कहा कि केशव राव, बी विनोद कुमार, के कविता, पल्ला राजेश्वर रेड्डी, जी रंजीत रेड्डी, करीमनगर के पूर्व मेयर सरदार रविंदर सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं और अंग्रेजी और हिंदी आसानी से बोलने वाले एम कृष्णक जैसे युवा नेताओं के साथ राष्ट्रीय टीम का गठन किया जाएगा। ।
CM केसीआर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह 14 दिसंबर को दिल्ली में बीआरएस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। संभावना है कि सीएम केसीआर बीआरएस पार्टी समन्वयकों की घोषणा कर सकते हैं। नेशनल टीम के लिए कुछ अन्य नेताओं की भी पहचान की गई है जो तेलुगु के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाएं बोल सकते हैं। नई पार्टी में उन्हें खास भूमिकाएं दी जाएंगी।
उदाहरण के लिए ज़हीराबाद के सांसद बीबी पाटिल मराठी और कन्नड़ दोनों बोलते हैं। उनका निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों के साथ सीमा साझा करता है। नारायणपेट के बीआरएस विधायक एस राजेंद्र रेड्डी धाराप्रवाह कन्नड़ बोलते हैं। उनका निर्वाचन क्षेत्र कर्नाटक की सीमा से लगा है। BRS की राष्ट्रीय टीम नियुक्त करने के अलावा, केसीआर 28 राज्य इकाइयों के लिए अध्यक्षों के बजाय राज्यों के समन्वयक नियुक्त करने की भी योजना बना रहे हैं। शुरुआत में, केसीआर महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के लिए समन्वयक नियुक्त कर सकते हैं।
बीआरएस प्रमुख ने कथित तौर पर अभिनेता प्रकाश राज को कर्नाटक समन्वयक पद की पेशकश की क्योंकि वह अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और यहां तक कि मलयालम सहित कई भाषाएं बोलते हैं। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि प्रकाश राज ने इस पर समय मांगा। सूत्रों ने कहा कि अभिनेता को राष्ट्रीय टीम में भी शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications