क्या CM KCR कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में? 8 'असंतुष्ट नेताओं' के संपर्क में है BRS!

चुनावी माहौल में तेलंगाना में CM KCR की रडार पर कांग्रेस नेताओं के होने की बात सामने आई है। तेलंगाना कांग्रेस नेतृत्व, खम्मम में 2 जुलाई को सफल रैली को सेलिब्रेट कर रहा था। इसे पार्टी नेता राहुल गांधी ने संबोधित किया था। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री 18 जुलाई से "ऑपरेशन आकर्ष" शुरू करने के लिए तैयार हैं।

इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस को उन रिपोर्ट्स से झटका लगा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की रडार पर कई कांग्रेस नेता हैं। खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सबसे पुरानी पार्टी के कुछ महत्वपूर्ण नेताओं से संपर्क किया है।

CM KCR

तेलंगाना की राजनीति से जुड़ी दी न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस खेमे तक पहुंची खबरों में कहा गया है कि सबसे पुरानी पार्टी के कुछ महत्वपूर्ण नेता केसीआर के संपर्क में हैं। कांग्रेस नेता दबी आवाज़ में चर्चा कर रहे हैं कि कौन लोग केसीआर का दामन थाम सकते हैं।

खासकर ऐसे समय में जब कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस की किस्मत बदलती दिख रही है, तेलंगाना से आई Operation Akarsh की खबर से कांग्रेस नेताओं की पेशानी पर बल पड़ने लगे हैं।

खबर के अनुसार, सत्तारूढ़ दल- बीआरएस के नेताओं ने भी पुष्टि की कि "ऑपरेशन आकर्ष" महीने के दूसरे भाग में शुरू होगा। बीआरएस खेमे में जो कुछ हो रहा है, उसकी भनक लगने के बाद, कांग्रेस नेतृत्व ने खुद को एकजुट रखने की कवायद में जुट कई है। अंदरूनी सूत्रों की मानें तो, कांग्रेस संभावित खामियों की पहचान करने में लगी है।

बीआरएस, अपनी ओर से, कांग्रेस में नाखुश नेताओं को खुद से जोड़ना चाहती है। पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और जुपल्ली कृष्णा राव को उतारने के बाद बीआरएस कांग्रेस को बड़ा झटका देना चाहती है। बीआरएस उन नेताओं को निशाना बना रही है जो पार्टी में कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ काम करने में सहज नहीं हैं।

बीआरएस के सूत्र ने कहा कि कांग्रेस में दो महत्वपूर्ण नेताओं के बीआरएस में शामिल होने की संभावना है। इंतजार मुख्यमंत्री की हरी झंडी का हैं। वर्तमान में, केसीआर उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जहां उन्हें मौजूदा विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवारों से बदलना है। सूत्रों ने कहा कि एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाले महत्वपूर्ण नेताओं को मनाने की कोशिश की जा रही है।

ऐसी खबरें हैं कि बीआरएस पहले से ही आठ नेताओं के संपर्क में है जो विधानसभा चुनाव में बीआरएस के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। वे तत्कालीन नलगोंडा, महबूबनगर, करीमनगर, वारंगल और रंगारेड्डी जिलों से हैं। कांग्रेस तक पहुंच रही जानकारी में कहा गया है कि दो पूर्व मंत्री और एक अन्य महत्वपूर्ण नेता केसीआर के रडार पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+