तेलंगाना: पलामुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, KTR ने कही बड़ी बात

बीआरएस से कार्यकारी अध्यक्ष व तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामाराव ने पलामुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की है। पलामुरु प्रोजेक्ट के लेकर ये मांग बीआरएस नेता ने पीएम मोदी के तेलंगाना दौरे से पहले की है। सांकिरेड्डीपल्ली में रामा राव ने राज्य में फसलों के विविधीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऑयल पाम की खेती करके किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पांच वर्षों में 20 लाख एकड़ में फसल उगाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में केंद्र सरकार को पलामुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना को विकास में सहयोग करना चाहिए।

सांकिरेड्डीपल्ली में मंत्री केटीआर ने कहा भारत खाद्य तेल की कुल खपत का 70 प्रतिशत आयात किया जाता है। पिछले 35 वर्षों में देश भर में 39 लाख एकड़ में पाम तेल की खेती की गई। पिछले दो वर्षों में तलंगाना ने एकड़ 1.22 लाख से अधिक क्षेत्र में फसल उगाकर एक रिकॉर्ड बनाया है।

KTR over Palamuru Lift Irrigation

केटीआर ने कहा कि ताड़ के तेल की खेती करने वाले किसानों में विश्वास पैदा करने के लिए सांकिरेड्डीपल्ली में ताड़ के तेल प्रसंस्करण कारखाने का निर्माण 40 एकड़ में किया जा रहा है। तेलंगाना सरकार के मंत्री ने कहा कि कच्चे माल की आवश्यकता के अनुसार, फैक्ट्री पलामूरू क्षेत्र के ऑयल पाम किसानों से उपज खरीदेगी।

तेलंगाना में कृषि को बढ़ावा देने के लिए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 1 अक्टूबर को महबूबनगर दौरे के दौरान पलामुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना (PRLIS) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से 575 टीएमसीएफटी आवंटित करने के लिए कहा। बीआरएस नेता ने कृष्णा नदी के पानी का हिस्सा को तेलंगाना का अधिकार बताया।

मंत्री केटीआर ने ये बातें सांकिरेड्डीपल्ली गांव में एक ताड़ के तेल प्रसंस्करण इकाई के निर्माण की आधारशिला रखने के दौरान कहीं। इसके साथ ही केटीआर ने 425 करोड़ रुपये की लागत से पेद्दामंदाडी मंडल के बुग्गापल्ली थांडा में वानापर्थी शहर को पानी की आपूर्ति के लिए मिशन भगीरथ के तहत पेयजल आपूर्ति परियोजना और 1.02 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित मृदा परीक्षण केंद्र का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा 22 करोड़ रुपये की लागत से एक आईटी टावर के निर्माण की आधारशिला भी रखी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+