तेलंगाना में हैंडलूम वर्कर्स को मिलेगी ट्रेनिंग, Chenetha Varotsavalu सात अगस्त से हफ्ते भर चलेगा

Telangana सरकार में मंत्री केटी रामा राव ने बुनकरों के बीच नेथन्ना कू चेयुथा, नेथन्ना कू बीमा और अन्य कार्यक्रमों पर अधिक जागरूकता पैदा करने की जरूरत पर जोर दिया।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस - 7 अगस्त नजदीक आने के साथ, भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार बुनकर समुदाय के लिए लागू किए जा रहे कल्याणकारी उपायों के बारे में एक्टिव हो गई है।

Telangana

बुनकरों के बीच अधिक जागरूकता पैदा करने पर जोर देते हुए केटीआर ने कहा, राज्य भर में भव्य तरीके से एक सप्ताह का चेनेथा वरोत्सवलु आयोजित करने की तैयारी हो रही है। हथकरघा मंत्री केटी रामा राव ने नेथन्ना कू चेयुथा, नेथन्ना कू बीमा और अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने बुनकरों की स्थिति में सुधार के अलावा, हथकरघा समितियों के प्रभावी कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए विभाग की तरफ से उठाए जाने वाले जरूरी कदमों पर भी चर्चा की।

बुनकर कल्याण के लिए आवश्यक धनराशि जमा करने और विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई। विभाग को राज्य भर के बुनकर बहुल इलाकों में एक सप्ताह तक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। केटीआर ने कहा कि अधिकारी चेनेथा मित्रा योजना को सरल बनाने की संभावनाएं तलाशें।

रामा राव ने अधिकारियों को कार्यक्रमों के संचालन में संगठनों, व्यक्तियों, जन प्रतिनिधियों, नेताओं और हथकरघा प्रेमियों को शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार तेलंगाना में कपड़ा क्षेत्र के प्रत्येक श्रमिक का कल्याण सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।"

मंत्री ने अधिकारियों को कपड़ा विभाग के तत्वावधान में शहर के शिल्परामम में विशेष संग्रहालय स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विभाग हथकरघा उत्पादों की मार्केटिंग के लिए टीएसआरटीसी और दक्षिण मध्य रेलवे के साथ सहयोग करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+